पटना, दिसम्बर 3 -- दानापुर थाना क्षेत्र के नयाटोला में एक युवती ने मंगलवार अल सुबह छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती अपने प्रेमी के साथ किराए के मकान में रहती थी। हालांकि प्रेमी ने आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतका अनामिका तिवारी (20) एकमा की रहने वाली थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए प्रेमी अभिराज कुमार आर्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतका के परिजनों को सूचना दी गई। लेकिन देर शाम तक परिजनों के नहीं आने और कोई सूचना नहीं देने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर प्रेमी के परिजनों को सौंप दिया। सीवान के लक्ष्मण डुमरी निवासी अभिराज कुमार आर्य अपने ननिहाल एकमा में रहकर पढाई किया था। इस दौरान अनामिका से दोस्ती हुई और बाद में दोनों में प्रेम हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.