जमुई, मई 16 -- झाझा,निज संवाददाता पूमरे का दानापुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं साथ ही रेल की राजस्व हानि पर रोक लगाने के उद्देश्य से बिना टिकट एवं अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वालों के विरुद्ध मंडल में नियमित रूप से सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दानापुर के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनि.डीसीएम) अभिनव सिद्धार्थ के नेतृत्व में मंडल के प्रमुख स्टेशनों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विशेष टिकट जांच दल गठित कर प्रमुख ट्रेनों एवं स्टेशनों पर गहन जांच की गई। पीआरओ ने बताया कि उक्त जांच अभियान के दौरान कुल 6777 बिना टिकट एवं अनियमित टिकट वाले यात्री पकड़े गए,जिनसे दंड एवं किराये के रूप में कुल 52.07 लाख रुपए का राजस्व वसूला गया। बताया कि उक्त विशेष अभियान के परि...