मुजफ्फरपुर, अगस्त 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी-मानसी-सहरसा के रास्ते दानापुर से पूर्णिया कोर्ट के बीच दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। पूर्व मध्य रेल (पूमरे) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03201 पूर्णिया कोर्ट-दानापुर परीक्षा स्पेशल 02 और 04 अगस्त को पूर्णिया कोर्ट से खुलेगी। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर-हाजीपुर से होकर चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03202 दानापुर-पूर्णिया कोर्ट परीक्षा स्पेशल 03 व 05 अगस्त को दानापुर से खुलेगी और सुबह में पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 03207 पूर्णिया कोर्ट-दानापुर परीक्षा स्पेशल 03 व 05 अगस्त को पूर्णिया कोर्ट से खुलकर मुजफ्फरपुर होते हुए दानापुर पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- दानापु...