मधुबनी, दिसम्बर 4 -- झंझारपुर,निजी संवाददाता। दानापुर से जोगबनी के बीच झंझारपुर के रास्ते चलने वाली महत्वपूर्ण दैनिक ट्रेन (13212/13211) दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस में यात्रियों को अब कन्फर्म टिकट के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने इस ट्रेन में यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए एक बड़ा बदलाव किया है। आगामी 18 दिसंबर से इस ट्रेन में ओपन कोटा लागू कर दिया जाएगा। इस फैसले के बाद,अब सामान्य टिकट काउंटर से ही सभी यात्रियों को आसानी से आरक्षित टिकट मिल सकेगा। यह बदलाव उन यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जो पहले इस ट्रेन में केवल कुछ ही स्टेशनों से निर्धारित कोटे के तहत टिकट ले पाते थे। ओपन कोटा लागू होने से अब दैनिक रूप से अप-डाउन करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक फायदा पहुंचना है। झंझारपुर,सकरी, दरभंगा और सहरसा जैसे महत्व...