कोडरमा, दिसम्बर 31 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। दानापुर-कोडरमा इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में बदलाव कर दिया गया है। नई समय सारणी एक जनवरी से लागू होगी। अब यह ट्रेन कोडरमा स्टेशन पर 10 मिनट लेट 14:10 बजे पहुंचेगी। नई समय सारणी के अनुसार ट्रेन दानापुर से 6:40 बजे रवाना होगी और पटना 07:05 बजे पहुंचकर 7:10 बजे खुलेगी। इसके बाद बिहार शरीफ 9:16 बजे पहुंचकर 9:18 बजे खुलेगी, राजगीर 10:05 बजे पहुंचकर 10:10 बजे खुलेगी और तिलैया स्टेशन पर 11:15 बजे पहुंचकर 11:20 बजे खुलेगी। अंत में ट्रेन कोडरमा 14:10 बजे पहुंचेगी। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि वे नई समय सारणी के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.