दानापुर-कोडरमा इंटरसिटी का धनबाद तक विस्तार की उम्मीद
धनबाद, अक्टूबर 8 -- धनबाद। 13234 दानापुर-कोडरमा इंटरसिटी एक्सप्रेसका धनबाद तक विस्तार करने की कवायद शुरू हो गई है। धनबाद के विधायक राज सिन्हा की ओर से भेजे गए प्रस्ताव के संदर्भ में डीआरएम अखिलेश मिश्र ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। उन्होंने विधायक को लिखे पत्र में बताया कि इस ट्रेन के विस्तार को लेकर मुख्यालय को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। आगे की मंजूरी और प्रक्रिया के लिए मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.