दानापुर के समीप ऑटो से ई-रिक्शा के टकराने से छह जख्मी
गोपालगंज, जून 8 -- गोपालगंज।मांझागढ़ थाने के दानापुर गांव के समीप सोमवार को एनएच 27 पर पूर्व से सड़क पर ऑटो से पीछे से ई-रिक्शा के टकराने से उसपर सवार चालक समेत छह लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है।
घायलों की जानकारी जख्मी लोगों में ई-रिक्शा चालक व सिधवलिया थाने के हलुआर पिपरा गांव के दयानंद सिंह का 32 वर्षीय बेटा अरविन्द सिंह, उसकी 30 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी, आठ वर्षीय बेटा नैतिक कुमार, अमृत सिंह का छह वर्षीय बेटा आरव सिंह, पत्नी सोनी देवी व मुकुल सिंह की 20 वर्षीया पत्नी मुन्नी देवी शामिल हैं। घटना के संबंध में जख्मी लोगों ने बताया कि वे सोमवार को लछवार धाम में पूजा-अर्चना करने के लिए गए हुए थे। पूजा करने के बाद सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.