कोडरमा, सितम्बर 9 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। आरपीएफ कोडरमा की टीम ने बुधवार को प्रतिबंधित वस्तुओं की चेकिंग के दौरान गझंडी स्टेशन पर दानापुर एक्सप्रेस से लावारिस हालत में रखी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 27,920 रुपये बतायी गयी है। बताया गया कि दानापुर एक्सप्रेस गझंडी स्टेशन पहुंची। जांच के क्रम में ट्रेन के एक कोच में सीट के नीचे दो ट्रॉली बैग और दो पिट्ठू बैग रखे मिले। बैग के संबंध में यात्रियों से पूछताछ की गयी, लेकिन किसी ने भी उन पर अपना दावा प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद संदिग्ध बैगों को गझंडी स्टेशन पर उतारकर उनकी तलाशी ली गयी। यह भी पढ़ें- Jamtara News: टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस से अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार तलाशी के दौरान बैगों से अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई।आरपीएफ ने शराब को जब्त कर लिया और अग्रिम क...