रांची, मार्च 20 -- सोनाहातू,प्रतिनिधि। दानाडीह क्रिकेट मैदान में शुक्रवार को आयोजित तीन दिनी सुखद सत्संग के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत असंग देव जी ने प्रवचनों से जीवन के मूल्यों, सत्य, प्रेम और सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में गुरु का होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि गुरु के बिना सही मार्ग और सत्य का ज्ञान संभव नहीं है। संत असंग देव ने कहा कि मनुष्य को हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए और दूसरों की सहायता करना ही सच्चा धर्म है। उन्होंने लोभ, मोह और अहंकार से दूर रहने की सीख देते हुए कहा कि यही तत्व जीवन में अशांति और दुख का कारण बनते हैं।गुरु ही जीवन का सच्चा मार्गदर्शक: संत असंग देव ने गुरु के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि गुरु ही जीवन का सच्चा मार्गदर्शक होता ...