लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- नगर की ट्रक यूनियन रोड स्थित चौराहे को अब दानवीर भामाशाह चौराहा के नाम से जाना जाएगा। बुधवार को भामाशाह जयंती के अवसर पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला ने इसका अनावरण किया। वैश्य समाज की वर्षों पुरानी मांग इस अवसर पर पूरी हो गई। लखीमपुर रोड स्थित ट्रक यूनियन चौराहा अब आधिकारिक रूप से दानवीर भामाशाह चौराहा के नाम से जाना जाएगा जिससे नगर को एक नई पहचान मिली है। अनावरण समारोह में वैश्य समाज के साथ साथ नगर के तमाम लोग मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि दानवीर भामाशाह अपनी राष्ट्रभक्ति, त्याग और परोपकार के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। उनके नाम पर चौराहे का नामकरण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। यह भी पढ़ें- भामाशाह के दान, त्याग और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को अपनाने का आह्वान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि र...