प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज। प्रयागराज व्यापार मंडल की जिला कार्यसमिति की बैठक में 29 जून को प्रस्तावित 'व्यापारी दिवस' को लेकर अहम रणनीति तय की गई। बैठक में व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि व्यापारी दिवस के मंच से चौक, कटरा, मुट्ठीगंज, सिविल लाइंस और कीडगंज सहित प्रमुख बाजारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। नगर निगम द्वारा चालान और कथित उत्पीड़न, बिजली बिल व मीटर से जुड़ी अनियमितताएं, जीएसटी की जटिल प्रक्रियाएं और ऑनलाइन व्यापार से स्थानीय कारोबार पर पड़ रहे असर को भी प्रमुख मुद्दों में शामिल किया गया। व्यापारियों ने महान दानवीर भामाशाह की मूर्ति व्यापारी दिवस से पहले स्थापित करने की मांग भी उठाई। यह भी पढ़ें- व्यापारी दिवस पर उठेंगी बाजारों की बड़ी समस्याएं इस दौरान मुख्य अतिथि चे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.