शामली, जून 29 -- शामली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को दानवीर भामाशाह की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके त्याग, दान और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव चौधरी कलीम हसन ने कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन समाज सेवा, त्याग और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भामाशाह ने अपने अद्वितीय दान और बलिदान से इतिहास में अमिट पहचान बनाई, जिससे आने वाली पीढ़ियां सदैव प्रेरणा लेती रहेंगी। यह भी पढ़ें- भामाशाह जयंती पर मनाया व्यापारी कल्याण दिवस इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भामाशाह के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया...