लखीमपुरखीरी, मार्च 14 -- धौरहरा, संवाददाता। राम वाटिका धाम में चल रहे संत तुलसीदास महोत्सव व श्रीराम नाम महायज्ञ में रासलीला के दौरान दानवीर कर्ण और अर्जुन प्रसंग का मंचन किया गया। देर रात तक चली रासलीला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक डटे रहे। तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। लीला के दौरान दानवीर कर्ण की अद्वितीय दानशीलता, पराक्रम और अर्जुन के साथ उनके युद्ध प्रसंग को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इससे पहले दिन में रामलीला और सुबह महायज्ञ में लोगों ने आहुतियां अर्पित कीं। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान,यज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रामवाटिका धाम उत्थान समिति के प्रबंधक भगौती प्रसाद शुक्ला,रामकुमार शर्मा, अचल अवस्थी, बाल कृष्ण दीक्षित, रामबाबू शुक्ला, श्याम बाबू शु...