गढ़वा, दिसम्बर 27 -- गढ़वा। शहर के दानरो नदी स्थित छठ घाट के पास गुरुवार रात दो लोगों ने एक दुकानदार से मारपीट कर पांच हजार रुपए छीन लिया। उसे लेकर दुकानदार राम मंदिर मोहल्ला निवासी कृष्ण ठाकुर ने थाने में आवेदन दिया है। घटना के संबंध में कृष्ण ने आरोप लगाया है कि वह छठ घाट के पास अपने पान की दुकान में बैठकर दुकानदारी कर रहा था। उसी दौरान रात्रि 8:40 बजे उसके दुकान में मोहन सोनी और रंजन कुमार मिश्रा वहां पहुंचकर बिना बताए उसके दुकान से सामान निकाल कर खाने लगा। पैसा मांगने पर उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही उससे पांच हजार रुपए छीन लिए। किसी को कहने या थाना जाने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...