प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शासन ने संपत्तियों के बंटवारे को लेकर दानपत्र योजना शुरू की तो लोगों ने भी इसका लाभ लिया। पिछले वित्तीय वर्ष की बात की जाए तो कुल 17,251 लोगों ने अपनी संपत्ति का दान किया और इससे निबंधन कार्यालय को 64 करोड़ 16 लाख रुपये की आमदनी हुई।प्रदेश सरकार ने संपत्ति के बंटवारे को आसान करने के लिए दानपत्र योजना शुरू की थी। इसके तहत पिता पुत्र के नाम संपत्ति करता है तो दानपत्र योजना के तहत कर सकता है। इस योजना के तहत संपत्ति दान करने पर स्टांप केवल पांच हजार रुपये का लगेगा। पहले योजना में वसीयत करने का प्रावधान था। जिसके तहत संपत्ति मूल्य का सात प्रतिशत देना होता था। लोगों ने योजना का लाभ लिया और जमकर दानपत्र किया। योजना के तहत स्टांप से 25 करोड़ 48 लाख रुपये और निबंधन शुल्क से 38 करोड़ 68 लाख रुपये की...