अलीगढ़, मई 30 -- दादों, संवाददाता। थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सांकरा चौकी प्रभारी सतीश चंद्र यादव की अगुवाई में पुलिस टीम ने शुक्रवार को बालू से भरी 8 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर सीज कर दिया।क्षेत्र के रुस्तमनगर गंगा बांध, बबरौंतिया गंगा बांध और सांकरा गंगा घाट सहित नहर के किनारे पिछले दो महीनों से बड़े पैमाने पर अवैध खनन जारी था। खनन माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बैलगाड़ियों के जरिए बालू का अवैध परिवहन कर रहे थे। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस अवैध बालू ले जा रहे ट्रैक्टर चालकों से पूछताछ करती दिख रही थी।वायरल वीडियो और ग्रामीणों की शिकायतों का उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया, जिसके बाद पुलिस ने यह छापेमारी की। पकड़े गए सभी 8 ट्रैक्टरों को धार...