अलीगढ़, मई 29 -- पालीमुकीमपुर, संवाददाता । थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के अंतर्गत 26 मई की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भड़की भीड़ और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके दौरान आक्रोशित लोगों ने वहां खड़े एक दूसरे डंपर में आग लगा दी। इस मामले में पुलिस ने दुर्घटना और आगजनी के तहत दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव हरदोई खेड़ा निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 मई को सुबह करीब 7:30 बजे उनका छोटा भाई सुनील कुमार अपनी बाइक से अतरौली जा रहा था। जैसे ही वह पालीमुकीमपुर रोड पर खडौआ बम्बा पुल के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर के अज्ञात चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे मे...