फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- नूंह, अभिषेक शर्मा। नूंह के गांव दादू में सरकारी नर्सिंग कॉलेज शुरू किया जाएगा। इसकी घोषणा स्वास्थ्यमंत्री आरती सिंह राव ने की है। नर्सिंग कॉलेज के पंचायती जमीन प्रशासनिक कमेटी की रिपोर्ट में उपयुक्त पाई गई है। उन्होंने कहा कि दादू गांव में सरकारी नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने वाला यह कदम नूंह क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग शिक्षा को मजबूत करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- राज्यपाल का नूंह दौरा शुरू, मीटिंग हॉल का किया उद्घाटनकॉलेज की स्थापना की जरूरत सरकारी कमेटी की सिफारिश के अनुसार, गांव दादू की ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि को इस कॉलेज की स्थापना के लिए उपयुक्त माना गया है। यह स्थान नूंह जिले के तावडू ब्लॉक में स्थित है, जहां वर्तमान में नर्सिंग शिक्षा की भारी कमी है। उन्होंने बताया ...