मुंगेर, अप्रैल 9 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को नगर के मारवाड़ी टोला स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी जी की प्रथम स्मृति दिवस को विश्व एकता दिवस के रूप में श्रद्धा एवं आध्यात्मिक माहौल में मनाया गया। ब्रह्माकुमारी केंद्र की संचालक बीके स्नेहा दीदी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं प्रबुद्धजनों ने दादी रतन मोहिनी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। इस मौके पर केंद्र संचालक बीके स्नेहा दीदी ने कहा कि दादी रतन मोहिनी जी का जीवन शांति, प्रेम, एकता और आध्यात्मिक मूल्यों का अद्भुत उदाहरण रहा है। उनका पूरा जीवन सेवा, साधना और संस्कारों का अद्वितीय संगम रहा, जिसने अनगिनत लोगों को प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि दादी रतन मोहिनी जी ने मात्र 12 वर्ष की आयु में ब्रह्...