बागपत, मार्च 15 -- वयोवृद्ध निशानेबाज प्रकाशी तोमर की नाक की नस फटने के चलते उन्हें गम्भीर हालत में नोयडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी सेहत का हालचाल जानने के लिए प्रशसंक परेशान दिखाई दिए। दरअसल जौहड़ी गांव में वयोवृद्ध महिला निशानेबाज की हालत रविवार की सुबह उस समय अचानक खराब हो गई जब वे घर का कामकाज कर रही थी। उनके नाक की नस फटने से वे गश खाकर गिर पड़ी। यह देख परिजनों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में परिजन उन्हें बड़ौत अस्पताल पहुँचे जहां पर आराम न मिलता देख परिजनों ने उन्हें नोयडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। उनके स्वास्थ्य का अपडेट जानने के लिए प्रशंसक काफी परेशान दिखाई दिए। उनके साथ उनकी पुत्री सीमा तोमर व बेटा रामबीर भी मौजूद है। अंतर्राष्ट्रीय ट्रैप शूटर सीमा तोमर ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि नाक की नस फटने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.