आरा, दिसम्बर 17 -- -भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव पीएचसी में गत सात दिसंबर की घटना -बेटे-बहू के प्रेम विवाह से नाराज दादी ने दोनों को अलग करने के लिए पोते को बेच डाला -बहू के प्रसव के तुरंत बाद दादी ने रोहतास के एक डॉक्टर को बेचा था पोता -16 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने चारों को किया गिरफ्तार -गिरफ्तार आरोपितों में डॉक्टर की सहयोगी के साथ मध्यस्थता करने वाली महिला भी शामिल -बच्चे की दादी के पास से पोते की बिक्री के 49 हजार रुपए बरामद -नवजात बच्चे और डॉक्टर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही छापेमारी आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में बेटे और बहू के प्रेम विवाह से नाराज एक महिला ने अपने पोते को ही बेच दिया। बहू के प्रसव के तुरंत बाद उसने गांव की एक महिला की नजदीकी के जरिए रोहतास जिले के एक ग्रामीण चिकित्सक को 5...