नई दिल्ली, मार्च 21 -- बुखार होने पर शरीर कमजोर हो जाता है और जल्दी ठीक होने के लिए लोग कई घरेलू उपाय अपनाते हैं। इन्हीं में से एक है पपीते के पत्तों का जूस जिसे प्राचीन समय से एक असरदार नुस्खा माना जाता रहा है। खासकर डेंगू जैसे बुखार में यह उपाय काफी चर्चा में रहता है। माना जाता है कि इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने और प्लेटलेट्स को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, यह जरूरी है कि इसे चमत्कारी इलाज समझने के बजाय एक सहायक उपाय के रूप में ही लिया जाए। सही मात्रा और सही जानकारी के साथ इसका सेवन करने पर यह बुखार के दौरान शरीर को बेहतर तरीके से रिकवर करने में मदद कर सकता है।कैसे बनाया जाता है यह जूस? पपीते के ताजे पत्तों को अच्छे से धो लें। इसके बाद इन्हें पीसकर इसका रस निकाल लें। इस जूस को छानकर थोड़ी...