नई दिल्ली, मार्च 21 -- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिरदर्द एक आम समस्या बन गई है। लोग अक्सर हल्का सा दर्द होते ही तुरंत दवा ले लेते हैं, लेकिन बार-बार दवाइयों का सेवन करना सही नहीं माना जाता। ऐसे में दादी-नानी के घरेलू नुस्खे एक सुरक्षित और असरदार विकल्प बन सकते हैं। मखाना और गर्म दूध का यह खास मिश्रण ऐसा ही एक पारंपरिक उपाय है, जो शरीर और दिमाग दोनों को आराम देने में मदद करता है। इसमें मौजूद ड्राई फ्रूट्स और पोषक तत्व तनाव को कम करने और अच्छी नींद लाने में सहायक होते हैं। अगर इसे सही तरीके से नियमित लिया जाए, तो यह सिरदर्द को कम करने के साथ-साथ शरीर को भी मजबूत बना सकता है।कैसे बनाएं यह हेल्दी मिश्रण? इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको कुछ सूखी चीजों की जरूरत होगी:1 कप भुना हुआ मखाना1 कप सूखा कद्दूकस किया नारियल3-4 चम्मच खसखस5-6 चम्मच भुने ...