नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- गर्मियों का मौसम आते ही शरीर में गर्मी, थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में लोग ठंडक पाने के लिए तरह-तरह के ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं, लेकिन हर ड्रिंक शरीर के लिए उतना फायदेमंद नहीं होता। पुराने समय में दादी-नानी गर्मी से राहत पाने के लिए गोंद कतीरा का इस्तेमाल करती थीं, जो आज भी एक असरदार और नेचुरल उपाय माना जाता है। गोंद कतीरा में ठंडक देने वाले गुण होते हैं जो शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करते हैं। खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और यह शरीर को अंदर से ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में सहायक होता है। अगर आप भी गर्मियों में हेल्दी और नेचुरल ड्रिंक ढूंढ रहे हैं, तो यह नुस्खा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।आखिर गोंद कतीरा है क्या? गोंद कतीरा एक नेचुरल गम (resin) है, जो पेड़ों से मिलत...