गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। श्री राणी सती दादी सेवा मंडल, गोरखपुर द्वारा प्रत्येक माह की तरह इस अमावस्या पर मासिक कीर्तन आयोजित किया गया। शनिवार को कालीबाड़ी मंदिर स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में दादी जी का भव्य श्रृंगार कर ज्योत प्रज्वलित की गई। शाम 7:30 से 9:30 बजे तक चले कार्यक्रम में भजन-कीर्तन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान थाली पूजन किया गया साथ भोग आरती के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद दादी रसोई सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में कालीबाड़ी महन्त रविन्द्र दास, पवन सिंघानिया, भरत जालान, नारायण खेमका, मनोज गोयल, अमित सिंघानिया, अभिषेक गोयल, संदीप केडिया, मनीष रुंगटा, संजय सिंघानिया, दिपक जालान, शैलेश तुलस्यान, सुमन सिंघानिया, मंजूश्री जालान, मीता अग्रवाल, एकता जालान, काजल जालान, आकांक्षा केडिया आदि ...