मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकी का छठा स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राजयोगिनी रानी दीदी ने कहा कि दादी जी ने संपूर्ण भारतवर्ष का भ्रमण किया और महिलाओं को आत्मसम्मान का पाठ पढ़ाया। उन्होंने सिखाया कि वे किस प्रकार अपने समुदाय को नेतृत्व प्रदान कर सकती हैं।बीके सीता ने कहा कि 1937 में 21 वर्ष की आयु में दादी जी ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में अपने को समर्पित कर दिया। इस अवसर पर पूर्व सिविल सर्जन डॉ. जेपी रंजन, जनकराज सहाय, राज कपूर, समाजसेवी एचएल गुप्ता, प्रो. रंजना झा, सीमा जालान, डॉ. फनीश चंद्र, बीके पुष्पा, बीके बबीता, अनिल शर्मा, बीके महेश, बीके अरविन्द एवं बीके भास्कर मौजूद रहे। सभी ने दादी जी के चि...