छपरा, नवम्बर 4 -- छपरा, एक संवाददाता। चुनावी माहौल में छपरा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय लोक चेतना पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुशवाहा ने अपने दादी 80 वर्षीय कमला देवी के अपहरण के खिलाफ मंगलवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना दिया। प्रत्याशी ने आरोप लगाया है कि शिकायत के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। यह घटना शहर के नेहरू चौक स्थित उनके आवास के सामने घटित हुई बताई जा रही है। राजेश कुशवाहा ने आरोप लगाया कि उनकी दादी का अपहरण संपत्ति विवाद को लेकर उनके ही किराएदार अमित कुमार, उसकी पत्नी पूजा देवी, उसके भाई शत्रुघ्न और मुन्ना ने किया है। पत्र में जिक्र किया गया है कि किराएदार की नज़र दादी की करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति पर थी। अपहरण से पूर्व आरोपी द्वारा बार-बार धमकियां भी दी जा रही थीं। प्रत्याशी के अनुसार दादी कमला देवी ने इस संदर्भ म...