कौशाम्बी, जून 6 -- करारी इलाके का किशोर अगवा नहीं किया गया था। ऑनलाइन गेमिंग को लेकर दादी की फटकार पर वह खुद ही घर से भागा था। अगवा होने की चैट भी परिजनों से स्वयं ही कर रहा था। एसपी, डीएसपी के आदेश पर हरकत में आई पुलिस ने किशोर को प्रयागराज जंक्शन से बरामद किया है। बाल कल्याण समित ने उसको काउंसिलिंग के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव निवासी चरन दिवाकर ने बताया कि उनका 14 साल का पौत्र गुरुवार की शाम नजदीक स्थित दुकान जाने की बात कहकर घर से निकला। साथ में मां का मोबाइल फोन भी लेकर गया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध दशा में किशोर लापता, खोजबीन शुरू काफी देर तक नहीं लौटा तो खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित के मुताबिक, पौत्र मोबाइल फोन ऑन करता था और मैसेज सीन करने के बाद जवाब नहीं देता था। मामले...