पूर्णिया, अप्रैल 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।प्रजापिता ब्राह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पूर्णिया शाखा के द्वारा बीकेमुकुट मणि के नेतृत्व में राजयोगिनी रत्न मोहिनी दादी की प्रथम पुण्य स्मृति दिवस मनाई गई l इस अवसर पर संचालिका कटिहार बी.के सुनीता सभागार में उपस्थित रही l सर्वप्रथम बी.के मुकुट मणि, बी.के सुनीता और बी. के प्रीति एवं बी.के स्नेहा ने दादीजी की तैल चित्र पर मार्ल्यापण किया गया। बी के मुकुट मणि ने रत्न मोहिनी दादी की जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था से जुड़े बहन को प्रशिक्षण देने का कार्य और सेंटर का सर्टिफिकेट देने का कार्य में अहम भूमिका निभाई l दादी रतनमोहिनी ब्रह्माकुमारीज़ की मुख्य प्रशासिका थीं और 101 साल की उम्र में 8 अप्रैल 2025 को ब्रह्मलीन हुईं। उनका जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और अनुशासन की मिसाल है।...