दादी की डांट का बदला लेने के लिए पोते को मार डाला, हुक्का पिलाकर वारदात को अंजाम दिया
ग्रेटर नोएडा, मई 28 -- ग्रेटर नोएडा के जेवर में हुए गोपाल शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनमें से दो आरोपियों के पैर में गोली लगी थी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने गोपाल की दादी की डांट से नाराज होकर अपमान का बदला लेने के लिए वारदात की थी। पुलिस अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है।गांव के ही एक मकान में मिला था शव अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि बनवारीवास गांव से 21 मई को 15 साल के किशोर गोपाल शर्मा के लापता होने की सूचना मिली थी। इस बीच 22 मई की रात किशोर का शव पड़ोस के रोही गांव में बने एक मकान के कमरे में पड़ा मिला था। इसके बाद से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जेवर कोतवाली पुलिस की टीम बुधवार को साबौता अंडरपास के नीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.