रामपुर, फरवरी 16 -- बिलासपुर। रंजिश के कारण किसी बड़े विवाद की आशंका को देखते हुए महिला की गुहार पर पुलिस सुरक्षा के बीच उसकी पोती का विवाह संपन्न हुआ। जोकि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुल्लाखेड़ा निवासी मुन्नी देवी पत्नी मानकचंद ने बीते शुक्रवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर पोती के विवाह में सुरक्षा की मांग की थी। कहा कि करीब छह महीने पहले उनकी बड़ी पोती का विवाह हुआ था। जिसमें डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया था। उस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। अब 15 फरवरी की देर शाम उनकी दूसरी पोती अमृता की बारात आनी थी, जिसे लेकर परिवार काफी डरा हुआ था। पुलिस ने महिला की मांग सुरक्षा मुहैया कराई। बारात के आगमन से लेकर विदाई तक पुलिसकर्मी मौके पर मुस्तैद रहे। इस पर प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.