नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- अगर आप भी मेरी तरह टी लवर हैं, तो एक अच्छी चाय की कीमत जरूर समझते होंगे। सुबह शाम बस एक कप गाढ़ी चाय पीने को मिल जाए, मजा आ जाता है। लेकिन कई बार घर में दूध कम होता है और बाजार जाने का मन नहीं करता। खासतौर से अचानक घर में मेहमान आ जाएं और दूध कम पड़ जाए, तो शर्मिंदगी भी हो सकती है। लेकिन एक बात बताऊं मैं कम दूध में भी गाढ़ी और अच्छी चाय बना लेती हूं। दरअसल मुझे ये तरीका मेरी दादी सिखाया था, जो आज भी मेरे काफी काम आ जाता है। बहुत ही सिंपल सा सीक्रेट है, जिसे आप भी जान लेंगी तो दूध कम हो या काफी पतला हो; चाय हर बार ही टेस्टी बनेगी। तो चलिए आज मैं आपके साथ अपनी दादी का टी सीक्रेट शेयर करती हूं।कम दूध में ज्यादा और गाढ़ी चाय कैसे बनाएं? यहां देखें सीक्रेटस्टेप 1: दूध में पानी मिलाकर पतला कर लें कम दूध में ज्यादा और गाढ़...