दादा- दादी/ नाना- नानी सम्मान समारोह का आयोजन
लातेहार, मई 16 -- बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बारियातू में दादा- दादी/ नाना- नानी सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती ओउम् एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने दादा-दादी और नाना नानी का पैर धोकर, तिलक लगाते हुए उनकी आरती उतारी। मिष्ठान खिलाकर तथा चरण वंदन कर उनका सम्मान किया। प्रधानाचार्य जितेन्द्र राम ने कहा कि आज के समय में बुजुर्ग हमारे सांस्कृतिक विरासत के संवाहक हैं और नई पीढ़ी तक संस्कार पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला कार्यवाह सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली में बुजुर्ग अक्सर उपेक्षित महसूस करते हैं। ऐसे कार्यक्रम उन्हें परिवार से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। राजकीय मध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.