दादा से मिली पिता की संपत्ति पर पोते का जन्म से अधिकार नहीं : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब दादा की संपत्ति 'हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956' की धारा-8 के तहत उनके 'क्लास वन' उत्तराधिकारियों को मिलती है और उनके बीच बंटवारा हो जाता है, तो पिता को मिला हिस्सा उनकी अपनी निजी संपत्ति बन जाता है। ऐसी संपत्ति पर पोते का जन्म से कोई अधिकार नहीं होता। न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल की पीठ ने एक बेटे की अपील खारिज करते हुए यह बात कही। बेटे ने उस जमीन में आधा हिस्सा मांगा था, जो उसके पिता को दादा की संपत्ति के बंटवारे में मिली थी और जिसे पिता ने बाद में बेच दिया था। पीठ ने अपने फैसले में कहा कि बंटवारे के साथ ही अपीलकर्ता के दादा एन. रामकृष्णन की संपत्ति संयुक्त परिवार की संपत्ति नहीं रही, क्योंकि सभी वारिसों को यह संपत्ति 'साझा किरायेदार' (टेनेंट इन कॉमन) के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.