लखीमपुरखीरी, जनवरी 8 -- कुकरा। कस्बा कुकरा स्थित मशहूर सूफी संत हज़रत झाड़ू शाह बाबा के वालिद माजिद दादा मियां उर्फ असालत मियां का सालाना उर्स-ए-पाक पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंदों ने शिरकत की। उर्स कमेटी के अनुसार उर्स की शुरुआत कुरान ख्वानी और गुस्ल-ए-शरीफ की रस्म के साथ हुई। दूसरे दिन कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से संदल और चादर का जुलूस निकाला गया, जो पारंपरिक रास्तों से होता हुआ दरगाह शरीफ पहुंचा। उर्स के अंतिम दिन कुल की फातिहा कराई गई और मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे व खुशहाली की दुआ के साथ उर्स का समापन हुआ। जायरीन की भारी भीड़ को देखते हुए उर्स कमेटी ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पुख्ता इंतजाम किए थे। पेयजल, रोशनी, साफ-सफाई के साथ-साथ...