फरीदाबाद, अप्रैल 14 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। दादा-पोता ट्रैक के नजदीक गुजरने वाला प्याला राजवाहा इन दिनों गंदगी से पूरी तरह पट चुका है। हालात ऐसे हैं कि कहीं इसमें सीवर का गंदा पानी बह रहा है तो कहीं कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सेक्टर-2 और सेक्टर-64 समेत आसपास के इलाकों के लोग इस गंदगी से बेहद परेशान हैं। स्थानीय निवासियों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह राजवाहा सीही गांव से लेकर प्याला रेलवे लाइन तक करीब 11 किलोमीटर लंबा है और सेक्टर-2 से होते हुए सेक्टर-65 तक गुजरता है। लंबे समय से इसकी सफाई नहीं कराई गई है, जिससे इसमें गंदगी का अंबार लग गया है। यह भी पढ़ें- 32 लाख रुपये खर्च कर दिए, समस्या जस की तस सबसे ज्यादा खराब स्थिति चहल चौक सेक्टर-2 के आसपास देखी जा रही है, जहां सीवर का गंदा पानी सीधे इसी राजवाहे में गिर रहा है...