सीहोर, फरवरी 26 -- मध्य प्रदेश के सीहोर जिले का एक परिवार अंग्रेजों के जमाने के कर्ज के कुछ कागज मिले। उसमें पूर्वजों द्वारा अंग्रेजों को दिए गए कर्ज का जिक्र था। अब सीहोर का परिवार अंग्रेजों से 109 साल पुराने कर्ज की वसूली की तैयारी में जुट गया है। परिवार का दावा है कि उनके पूर्वज स्वर्गीय सेठ जुम्मा लाल रूठिया ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 1917 में तत्कालीन ब्रिटिश सरकार को 35,000 रुपये का कर्ज दिया था, जो आज तक वापस नहीं किया गया है। अब इस कर्ज को वसूलने के लिए परिवार तैयारी कर रहा है।कब दिया था कर्ज परिवार के अनुसार, सेठ जुम्मा लाल रूठिया ने 4 जून 1917 को 'इंडियन वॉर लोन' में 35,000 रुपये जमा कराए थे। उस समय यह रकम बेहद बड़ी मानी जाती थी। दस्तावेज में यह भी उल्लेख है कि उन्होंने यह पैसे ब्रिटिश सरकार और एम्पायर के प्रति निष्ठा दिखाते ...