पुणे, अक्टूबर 7 -- महाराष्ट्र के लोनावला में 33 वर्षीय वकील अभय मराठे की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस ने उसके 83 वर्षीय दादा मोतीराम मराठे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। परिवार की ओर से शुरुआत में इसे राइफल साफ करते समय हुआ हादसा बताया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान सामने आई चोट और होटल में मिले खून के निशानों ने पुलिस को शक करने पर मजबूर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे संपत्ति बेचने को लेकर विवाद सामने आया है।राइफल साफ करते समय गोली चलने की बताई थी बात टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लोनावला सिटी पुलिस को सोमवार दोपहर एक अस्पताल से सूचना मिली थी कि भूशी निवासी अभय की गोली लगने से मौत हो गई है। परिवार ने डॉक्टरों और पुलिस को बताया कि अभय होटल में अपने दादा मोतीराम की 12-बोर राइफल साफ कर रहा था, तभी अचान...