साहिबगंज, मई 20 -- राजमहल , प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के वंदना सभा में बुधवार को दादा-दादी - नाना-नानी सम्मान समारोह हुआ। उद्घाटन प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार सिंह व अभिभावकों ने दीप प्रज्वलित कर किया । मौके पर कक्षा अरुण से लेकर कक्षा दशम तक के विद्यार्थियों के दादा दादी नाना नानी को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में उनके चरण धोकर, पुष्पार्चन कर सम्मान किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं लगभग 200 छात्रों के नाना नानी, दादी दादी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...