बुलंदशहर, मार्च 1 -- नगर के अलीगढ़ हाईवे स्थित सेक्रेड हार्ट्स स्कूल में रविवार को दीक्षांत समारोह में फॉर्मडो ग्रैंड पेरेंट्स डे का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संस्कारों के अनूठे संगम से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति मित्तल, विशिष्ट अतिथि वासु चौधरी, राजकुमारी आर्य, डॉ. संजय राणा और डॉ. मीनाक्षी राणा, स्कूल अध्यक्ष निर्भय बेनीवाल, वेदिका सिंह, सुनाली चौधरी व प्रधानाचार्य अंकित शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीक्षांत समारोह के अंतर्गत गर्ल्स विंग की छात्राओं ने सुमधुर सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि विधायक लक्ष्मीराज सिंह न...