बगहा, फरवरी 7 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को दादा-दादी एवं नाना नानी दिवस श्रद्धा, सम्मान और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर में पधारे सभी दादा-दादी एवं नाना-नानी का पारंपरिक रीति-रिवाज से आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने वरिष्ठजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान को भावपूर्ण ढंग से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य विवेक धर दुबे ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि दादा-दादी एवं नाना-नानी परिवार की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनके अनुभव, त्याग और संस्कार बच्चों के जीवन को सही दिशा देते हैं। उन्होंने बच्चों से अपने बड़ों का सम्मान करने, उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुनने और उनके जीवन अनुभवों से सीख लेकर आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.