पलामू, अप्रैल 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के जपला स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार का दादा-दादी एवं नाना-नानी सम्मान समारोह कर बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई है। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और समरसता को प्रस्तुत करते हुए समाज में इसकी जरूरत को रेखांकित किया गया। मुख्य अतिथि रणजीत सिंह, सीताराम सिंह, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव राकेश तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र कुमार चंदेल, आलोक कुमार, प्रधानाचार्य कुशजी पांडेय, प्रभारी प्रधानाचार्य अखिलेश विश्वकर्मा आदि ने बाबा साहेब की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने ने पूरे उत्साह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मनोहारी प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- बाबा साहब की बदौलत देश में...