साहिबगंज, मई 12 -- बोरियो, प्रतिनिधि। स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को दादा-दादी, नाना- नानी सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती माता,ओम व भारत माता की तस्वीर पर अभिभाविका वीणा देवी, सेवानिवृत्त शिक्षिका शुबो देवी व प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वल्लित एवं पुष्पार्चन कर किया। मंच का संचालन शिक्षिका श्वेता कुमारी ने किया। प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और संस्कार में दादा-दादी, नाना-नानी का महत्वपूर्ण योगदान होता है । ये परिवार की स्तंभ की तरह होते हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने दादा-दादी, नाना-नानी का चरण पखारकर तिलक- आरती कर सम्मानित किया। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक विश्वनाथ राम, शंभू प्रसाद, सहायक शिक्षक विष्णु रक्षित, गौतम दत्ता, राजेंद्...