महाराजगंज, फरवरी 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा कस्बा स्थित एक स्वर्ण व्यवसायी पर शुक्रवार दोपहर बाद दुकान में घुसकर गले पर चाकू से वार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पोते ने ही चाकू मारकर व्यवसायी को घायल कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया है। पनियरा पीएचसी से गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, घटना के बाद आरोपित पोता खुद थाने पहुंच गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले के पीछे संपत्ति विवाद वजह बताई जा रही है। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पनियरा के वार्ड नंबर 11 निवासी 60 वर्षीय शमीम अंसारी कस्बे के शांतिनगर चौराहे पर अंसारी जेवलर्स नाम से दुकान चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे उनका 21 वर्षीय दुकान पर आया। बताया जा रहा है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.