लखनऊ, मार्च 9 -- रील बनाने के लिए दादा की बंदूक और रिवाल्वर से गोलियां तड़तड़ाने वाले दो भाइयों को जानकीपुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ था। पुलिस ने उस वीडियो की जांच की तो पता चला कि वीडियो काफी पुराना है। युवकों ने रील बनाने के लिए फायरिंग की थी। पुलिस अब दोनों असलहों को जब्त करने के साथ लाइसेंस के निरस्त्र कराने की प्रतिक्रिया शुरू करेंगी। जानकीपुरम इंस्पेक्टर ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर फायरिंग करने का एक वीडियो वॉयरल हुआ। पुलिस टीम ने उस वीडियो की जांच की। पुलिस को जांच में पता चला कि फायरिंग करने वाले देानों व्यक्तियों की पहचान नीरज कुमार रावत और पंकज कुमार निवासी तिवारीपुर गांव थाना जानकीपुरम के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों भाइयों को पकड़ने के लिए उनके घर तिवारीपुर गांव पहुंची। प...