अलीगढ़, जनवरी 2 -- दादाें, संवाददाता। ग्राम पंचायत दादों के मोहला आदर्श नगर सांकरा अलीगढ़ मार्ग पर नववर्ष के मौके पर ग्रामीणाें ने विशाल दंगल का आयोजन किया। दंगल का शुभारंभ पूर्व प्रधान दादाें कल्लू खान ने दो पहलवानो का हाथ मिलवाकर किया। संचालक समाजसेबी गजेंन्द्र यादव ने किया। दंगल में आसपास के कस्बा व गांव व जनपदों से आकर सैकड़ो पहलवानों ने भाग लिया दो-तीन दर्जन से अधिक पहलवानों के बीच कुश्ती हुई। पहले नंबर की कुश्ती 7500 रुपया का इनाम रखा गया, जिसमें जनपद हाथरस के पहलवान भोला सिंह व मध्य प्रदेश से पहलवान धर्मवीर सिंह के बीच मुकाबला हुआ। कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं दूसरी कुश्ती जनपद बुलंदशहर के कस्बा छतारी निवासी महिला पहलवान आरती कुमारी व दादाें के पहलवान के बीच हुई। महिला पहलवान द्वारा दादाें के पहलवान को गिराने पर कमेटी ने Rs.1000 रुप...