दादानगर में न्यूनतम वेतन की मांग कर सड़क जाम
कानपुर, जून 1 -- कानपुर, संवाददाता। दादानगर औद्योगिक क्षेत्र में न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर श्रमिकों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। आरोप है कि सरकार की ओर से निर्धारित आठ घंटे के न्यूनतम वेतन में भी कटौती की जा रही है और आठ घंटे से ज्यादा काम लिया जा रहा है। ओवरटाइम का भी भुगतान नहीं मिल रहा है। हंगामे की सूचना पर गोविंद नगर पुलिस और श्रम विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, फिर फैक्ट्री मालिक से वार्ता कर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। तब श्रमिक प्रदर्शन खत्म कर काम पर लौटे। स्वरूप नगर निवासी संचित गुलाटी की दादानगर औद्योगिक क्षेत्र में गुलाटी एक्सट्रूजंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फैक्ट्री है जिसमें मेडिकल से जुड़े केमिकल ट्यूब बनाए जाते हैं। यहां करीब 250 महिला और पुरुष श्रमिक काम करते हैं। सोमवार को प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने अपनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.