नोएडा, मार्च 18 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। दादरी विधानसभा क्षेत्र में बीते चार वर्षों के दौरान 3900 करोड़ से अधिक के विकास कार्य हुए। विधायक तेजपाल नागर ने भाजपा के नौ वर्ष पूरे होने पर दादरी में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। ग्रेनो के चाई-3 में बुधवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में बीते चार वर्षों के दौरान क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए यह रकम खर्च की गई। शिक्षा में 93 करोड़, स्वास्थ्य पर 100 करोड़, सड़क मरम्मत और निर्माण पर 165 करोड़, पुल निर्माण पर 9.43 खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी की घोषणा के बाद दादरी विधानसभा क्षेत्र के जारचा में डिग्री कॉलेज व सलारपुर में राजकीय आईटीआई कॉलेज खुलेगा। दोनों पर 25-25 करोड़ खर्च होंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.