नोएडा, मार्च 26 -- दादरी, संवाददाता। बड़े बाजार में रहने वाले एक ही परिवार के 10 से अधिक बच्चे गुरुवार को मोमोज खाने से बीमार हो गए। बच्चों को उल्टियां और पेट दर्द की शिकायत होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी का प्राथमिक उपचार चल रहा है। परिजनों ने मोमोज बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। जीटी रोड पर जारचा मोड़ के पास एक युवक स्टॉल लगाकर मोमोज बेचता है। गुरुवार को बड़े बाजार के एक मोहल्ले के रहने वाले अर्श खान, हमजा, आयशा, आराम, मिशवा, यासमीन, नजमीन, मोहसीन अंकित निवासी चिटहेरा एक साथ स्टॉल पर मोमोज खाने गए। मोमोज खाने के बाद सभी बच्चों की तबीयत खराब हो गई। बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की परेशानी होने लगी। परेशानी अधिक बढ़ने पर सभी बच्चों ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद मोमोज खाने के कारण तबीयत बिगड़ जाने ...