दादरी में तालाब की जमीन पर बने छह मकानों पर चला बुलडोजर
मेरठ, जून 19 -- दौराला। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर सरधना तहसील टीम ने दादरी गांव स्थित तालाब की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 अवैध मकानों में से छह पर बुलडोजर चलवाया। इस दौरान अपना मकान टूटता देख 60 वर्षीय दिव्यांग कवंत्री की हालत बिगड़ गई, जिसको तहसील प्रशासन ने दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया। एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर ने बताया कि दादरी गांव में राजस्व में दर्ज तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिए गए थे। तहसील प्रशासन ने पूर्व में अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। यह भी पढ़ें- दादरी में तालाब की जमीन पर बने छह मकानों पर चला बुलडोजर एनजीटी के आदेश पर गुरुवार को तहसील टीम पुलिस बल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.